Uncategorized

निवारू रोड आनंद मार्केट में गणगौर उत्सव का भव्य आयोजन

 

जयपुर – 26 मार्च –झोटवाड़ा निवारू रोड आनंद मार्केट में नव जन जागृति मंच एवं अन्नपूर्णा नारी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया। “गीत गाओ गणगौर के” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी गीतों की प्रस्तुति देकर उत्सव में रंग भर दिए।

महिलाओं ने “इसर जी म्हारा जयपुर जाजोजी” और “ऊचो चावरो चौखूटू” जैसे लोकप्रिय गणगौर गीतों पर गीत गाए और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। चेतना की शादी की पहेली के रूप में गणगौर का बिंदोरा निकाला गया, जिसमें सभी विशिष्ट महिलाओं ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

स्वागतकर्ता मंजू गुप्ता ने सभी महिलाओं को सुहाग पिटारा भेंट कर शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मंजू शर्मा (पूर्व उपाध्यक्ष, विप्र कल्याण बोर्ड), हर्षा गुप्ता, चेतना गुप्ता, डॉ. सुरभि सिंह, प्रभा शर्मा, अर्चना शर्मा, अनुराधा शर्मा, पूजा सैन, निरोज सैनी सहित कई गणमान्य महिलाएँ उपस्थित रहीं।

इस भव्य आयोजन में महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। पारंपरिक लोकगीतों और नृत्य ने गणगौर महोत्सव को यादगार बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!