Uncategorized

काव्यशक्ति फाउंडेशन द्वारा “जश्न-ए-आवारगी” काव्य सम्मेलन का भव्य आयोजन

 

13 अप्रैल 2025 को काव्यशक्ति फाउंडेशन द्वारा आयोजित “जश्न-ए-आवारगी” काव्य सम्मेलन का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संस्था की संस्थापिका मधुबाला सिंह ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी रचनाकारों को बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष शायर नेमसिंह द्वारा मंच संचालन से हुई, जिसे बाद में वंदन शर्मा ने सह-संचालन के रूप में आगे बढ़ाया। इस काव्य सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से साहित्यकारों ने सहभागिता की, जिनमें हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, राजस्थान, बिहार, इटावा, रोहतक और भिवानी से रचनाकार सम्मिलित हुए।

सम्मेलन की मुख्य अतिथि मंजू आहूजा का सम्मान संस्था के अध्यक्ष शायर नेमसिंह, सदस्य विकास शाह और अधिवक्ता शाहरुख नूर द्वारा सम्मान पत्र, सम्मान चिह्न और शॉल भेंटकर किया गया। मंजू आहूजा ने संस्था को शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।

अध्यक्ष नेमसिंह ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य हिन्दी भाषा को बढ़ावा देना और उन छिपी प्रतिभाओं को मंच देना है, जो अपनी लेखनी को दुनिया तक पहुंचाना चाहते हैं। काव्यशक्ति फाउंडेशन द्वारा कलाकारों के लिए यह एक सराहनीय पहल है।
इस सम्मेलन की विजेता रहीं रुचिका राणा, जबकि द्वितीय स्थान देवेश अवस्थी और तृतीय स्थान केशा राम चौहान को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित रचनाकारों में तारिक़, अब्र, इमरान, सागर साहब बदायूंनी, रंजन शर्मा और श्रद्धा शर्मा शामिल रहे, जिन्होंने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को चरम पर पहुंचा दिया।
सभी प्रतिभागियों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष नेमसिंह और संस्थापिका मधुबाला सिंह ने यह घोषणा की कि वे भविष्य में देश के विभिन्न राज्यों में जाकर साहित्यिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेंगे और हिंदी साहित्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!