Uncategorized

विश्व सनातन संघ की संगठनात्मक बैठक संपन्न, अभियान और नेतृत्व पर विशेष चर्चा

 

 

जयपुर, झोटवाड़ा। विश्व सनातन संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक शिव हनुमान मंदिर धाम, लाल दास की बगीची, कांटा झोटवाड़ा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक विष्णु दास महाराज नागा ने की, जिसमें संगठन विस्तार एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं पर गहन मंथन किया गया। बैठक में संरक्षक के दिशा-निर्देशों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर तीन प्रमुख नियुक्तियां की गईं।साध्वी डॉ. अर्चना झा (दिल्ली) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), कविता चौधरी (उत्तर प्रदेश) को प्रदेश महासचिव (महिला प्रकोष्ठ) एवं उग्रसेन टाडा को बीकानेर संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इन नियुक्तियों पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राकेश वशिष्ठ, राष्ट्रीय सलाहकार जे पी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात शर्मा, राष्ट्रीय सचिव (धर्म प्रचारक) रतन महाराज, एवं संयुक्त सचिव हनुमान स्वामी की प्रमुख भूमिका रही। बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संगीता शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोज कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष भीम कुमार कुशवाहा, उत्तराखंड प्रभारी वेणीराम उनियाल, प्रदेश अध्यक्ष (राजस्थान) रुद्र प्रताप सिंह राठौड़, उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी गोपाल चतुर्वेदी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। नवनियुक्त साध्वी डॉ. अर्चना झा, कविता चौधरी और उग्रसेन टाडा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करेंगे। बैठक में आगामी अभियान सनातन नारी सुरक्षा पर भी विशेष चर्चा हुई, जिसे शीघ्र ही संरक्षकों की अनुमति एवं मार्गदर्शन से प्रारंभ किया जाएगा। इस अभियान हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा, महिला अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव डॉ. राकेश वशिष्ठ, सलाहकार जे पी शर्मा देशभर के संरक्षकों से संवाद स्थापित करेंगे।संरक्षकों में प्रमुख रूप से बालमुकुंद आचार्य महाराज (हाथोज धाम, जयपुर) विष्णु दास महाराज नागा (शिव हनुमान धाम, जयपुर)
कृपात्री महाराज (अयोध्या) निज्यानंद सरस्वती महाराज (बनारस) राम रतन दास महाराज (त्रिवेणी धाम) से शीघ्र ही व्यापक संवाद कर संगठन की आगामी योजनाओं को गति दी जाएगी। बैठक सनातन धर्म के प्रचार, महिला सशक्तिकरण और संगठनात्मक मजबूती के दृष्टिकोण से अत्यंत सफल और ऐतिहासिक रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!