Uncategorized

गोविंद देवजी मंदिर में हरियाली तीज महोत्सव रविवार को -अखंड सुख-सौभाग्य की कामना के साथ होगा गायत्री महायज्ञ

ठाकुरजी को अर्पित की गई मेहंदी का होगा निशुल्क वितरण

जयपुर। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में रविवार 27 जुलाई को सुबह आठ से दस बजे तक हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ठाकुरजी को विशेष पोशाक धारण कराकर झूला झांकी सजाई जाएगी। ऋतु पुष्पों और अलंकारों से ठाकुरजी का मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा। घेवर का भोग लगाया जाएगा। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि इस मौके पर निशुल्क पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा। महिलाओं के सुख-सौभाग्य, समृद्धि की प्राप्ति की भावना के साथ भगवान शिव-पार्वती का विशेष पूजन कर विशेष आहुतियां प्रदान की जाएंगी। यज्ञ निशुल्क है। किसी को कुछ भी सामग्री लाने की आवश्यक्ता नहीं है।
*पोस्टर का विमोचन:* शुक्रवार को मानसरोवर स्थित श्री वेदमाता गायत्री वेदना निवारण केन्द्र में गायत्री परिवार राजस्थान के प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल ने पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर केन्द्र के व्यवस्थापक आर डी गुप्ता, गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के व्यवस्थापक सोहनलाल शर्मा, सह व्यवस्थापक मणिशंकर पाटीदार, कालवाड़ शक्तिपीठ से प्रहलाद शर्मा, सतीश भाटी, केदार शर्मा, डॉ. प्रशांत भारद्वाज,मंगल तोंदवाल सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, गायत्री परिवार की प्रचार टोलियों ने शहर की विभिन्न कॉलोनियों में घर-घर संपर्क कर 27 जुलाई को होने वाले निशुल्क यज्ञ कार्यक्रम का आमंत्रण दिया।

*ठाकुरजी को अर्पित मेहंदी का होगा वितरण:*
निशुल्क यज्ञ में बैठने वाले श्रद्धालुओं को ठाकुरजी को अर्पित की गई मेहंदी का वितरण किया जाएगा। देव माता गायत्री एवं गुरु सत्ता का हरित श्रृंगार किया जाएगा। आयोजन स्थल को हरियाली तीज की थीम पर सजाया जाएगा। गायत्री एवं महामृत्युंजय महामंत्र से विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां प्रदान की जाएंगी। भारतीय संस्कृति के अनुसार जन्मदिन और विवाह दिवस संस्कार मनाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!