महिला मंडल ने मनाया लहरिया उत्सव, सांस्कृतिक रंग में रंगी श्यामपुरी कॉलोनी

जे पी शर्मा / मुख्य संपादक नजर इंडिया 24
जयपुर – श्यामपुरी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में महिला मंडल की ओर से सावन के अवसर पर लहरिया उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह उत्सव न केवल राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक बना, बल्कि महिलाओं के उत्साह और सौंदर्य की झलक भी प्रस्तुत करता नजर आया।महिला मंडल की सदस्य कांता गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में ट्रेडिशनल ड्रेस प्राइस, बेस्ट लहरिया प्राइस, रोचक गेम्स, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न प्रकार के नृत्य शामिल थे। महिलाओं ने मिलकर सावन के झूले झूलते हुए पारंपरिक गीतों पर झूमकर माहौल को और भी हर्षोल्लासमय बना दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मातृशक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष सुनीता भारद्वाज रहीं, जिन्हें माला और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजन में रेनू यादव, संतोष गुप्ता, नूपुर, सोनल, लीला, दुर्गा, मधु, सरोज भारद्वाज समेत अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर ममता यादव ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे आयोजनों को लगातार करते रहने की बात कही। यह आयोजन नारी शक्ति के उत्साह, एकता और सांस्कृतिक चेतना का सुंदर उदाहरण बना।