नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस – डॉ सरिता चौहान की कलम से

18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह दिवस दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के जन्मदिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है। यह दिवस नेल्सन मंडेला के जीवन और उनकी उपलब्धियां को समर्पित है जो शांति न्याय और समानता के प्रतीक थे। मंडेला संयुक्त राष्ट्र में उच्च आदर्शों के प्रतीक थे।
उनके जन्मदिवस पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव बन की मून ने कहा था– मंडेला खोया सम्मान शांति की स्थापना रंगभेद उन्मूलन मानवाधिकारों की रक्षा और लैंगिक समानता की स्थापना के लिए किए गए उनके सतत प्रयासों के लिए दिया जा रहा है। इस दिवस का इतिहास 27 अप्रैल 2009 को शुरू हुआ जब नेल्सन मंडेला फाउंडेशन ने दुनिया को इस महान व्यक्ति और उनकी विरासत का जश्न मनाने के लिए आमंत्रित किया 1 नवंबर में संयुक्त राष्ट्र द्वारा आधिकारिक तौर से घोषित किए जाने से पहले मंडेला दिवस जुलाई 2009 में मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र द्वारा उनका जन्म दिवस जब मंडेला 92 वर्ष के हुए तब से प्रतिवर्ष मनाने का निर्णय लिया गया संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष अली ट्रैकिंग ने बताया कि यह दिवस मनाने का निर्णय एक ऐसे महान व्यक्ति को सम्मानित करने के लिए लिया गया है जिसने आम लोगों की भलाई के लिए न सिर्फ प्रयास किया और उसे दिशा में ठोस कदम उठाए बल्कि इस भलाई को करने के लिए उनको उसकी कीमत भी चुकानी पड़ी। मंडेला अपने जीवन के 27 वर्ष केप टाउन के किनारे बसे कुख्यात बंदी गृह राबन दीप में बिताए । उनके 91 में जन्मदिवस पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा था ”मंडेला संयुक्त राष्ट्र में उच्च आदर्शों के प्रतीक हैं’ । यह दिवस राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के जीवन और उनके कार्यों का उत्साह है। यह दिवस हम सभी को लोगों की यथासंभव मदद करने के लिए प्रोत्साहित करता है। सन 1994 में अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस का (ANC) का नेतृत्व करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह वही वर्ष था जब दक्षिण अफ्रीका में पहला लोकतांत्रिक चुनाव हुआ था जिसमें (ANC) को बहुमत प्राप्त हुआ था और मंडेला दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने। मंडेला सन 1994 से 1999 तक 5 वर्षों के लिए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहे। 18 जुलाई सन 1918 को दक्षिण अफ्रीका के ट्रांस केई में जन्म लिए मंडेला के जन्म दिवस को अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इनको संयुक्त राष्ट्र द्वारा शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मंडेला उनका उपनाम है। उन्होंने अपने जीवन के 67 वर्ष लोगों की सेवा में व्यतीत किया। महान नेता लोकतांत्रिक एवं न्याय पूर्ण समाज के संस्थापक नेल्सन रोलिहलाहला के पिता टेम्बू जनजाति के प्रमुख थे और उसे जनजाति में प्रमुख के बेटे को मंडेला कहा जाता है। मंडेला को उनके साहस दृढ़ सकल पी और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता के लिए विश्व भर में जाना जाता है। यह दक्षिण अफ्रीका के पहले और श्वेत राष्ट्रपति बने जिन्होंने देश में रंगभेद को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस महान नेता को वर्ष 1993 में शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
डॉ सरिता चौहान
प्रवक्ता हिंदी पीएम श्री एडी
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज
गोरखपुर उत्तर प्रदेश