Uncategorized

जयपुर संपर्क साहित्य संस्थान द्वारा लेखिका हिमाद्री समर्थ की कृतियों पर विशेष ऑनलाइन साहित्यिक विमर्श का आयोजन

 

जयपुर। सृजनशीलता, संवाद और संस्कार को समर्पित जयपुर संपर्क साहित्य संस्थान द्वारा 7 अगस्त 2025, गुरुवार रात 8:30 बजे एक विशेष ऑनलाइन साहित्यिक विमर्श का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के अध्यक्ष अनिल लढ़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण साहित्यिक सत्र में प्रख्यात लेखिका हिमाद्री समर्थ की तीन विशिष्ट कृतियों पर समीक्षात्मक चर्चा की जाएगी।

विमर्श में शामिल कृतियाँ निम्नलिखित हैं:

कस्तूरी मन’ (काव्य संग्रह) इस पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगी रेनू ‘शब्दमुखर’। दिल में बसे हो’ (रहस्यमयी रोमांचक प्रेमकथा) इस पर समीक्षात्मक संवाद करेंगी डॉ. कंचना सक्सेना। और भी हैं मंज़िलें’ (कहानी संग्रह) इस पर पवनेश्वरी वर्मा अपने विचार साझा करेंगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुनीता त्रिपाठी द्वारा सरस्वती वंदना से होगी। मंच संचालन का दायित्व डॉ. पुनीता सोनी निभाएंगी। संस्थान के अध्यक्ष अनिल लढ़ा ने जानकारी दी कि यह विमर्श साहित्य प्रेमियों, पाठकों और लेखकों को साहित्यिक अभिव्यक्तियों की गहराई तक पहुंचने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। विमर्श के माध्यम से न केवल हिमाद्री समर्थ की लेखनी का विवेचन होगा, बल्कि वर्तमान साहित्यिक प्रवृत्तियों पर भी संवाद स्थापित किया जाएगा। यह आयोजन फेसबुक व अन्य डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स पर भी लाइव प्रसारित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक साहित्य प्रेमी इससे जुड़ सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!