राणी सती दादी के दरबार में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम

जयपुर। भादों मास की अमावस्या के पावन अवसर पर जय लाल मुंशी श्री राणी सती दादी मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, जहाँ भक्तों ने दादी के दरबार में अपनी अटूट आस्था और गहरी भक्ति प्रकट की। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर महंत मुरारी लाल शास्त्री द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। भक्तों ने भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना कर दादी से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके पश्चात भजन गायकों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को दादी के नाम से गुंजायमान कर दिया।
मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि भादों मास की अमावस्या पर यह आयोजन प्रतिवर्ष धूमधाम से होता है और 24 घंटे तक निरंतर पूजा-अर्चना की जाती है। पूर्व अध्यक्ष राज कुमार लोहिया ने कहा कि दादी की पूजा का यह परंपरागत क्रम वर्षों से अनवरत रूप से चलता आ रहा है निखिल अग्रवाल ने बताया कि दादी के प्रत्येक आयोजन में भक्त भारी संख्या में उपस्थित होकर भक्ति भाव से शामिल होते हैं और दादी का आशीर्वाद ग्रहण करते हैं। इसी क्रम में विनोद अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राज कुमार लोहिया, विनोद अग्रवाल, पवन कुमार नाटाणी, महेश अग्रवाल, सुशील चौधरी, विनोद जालान, महंत मुरारी लाल शास्त्री, शंकर लाल शर्मा, संजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण जय दादी की के जयकारों और भक्ति रस से सराबोर रहा।




