विश्व़ गुरु भारत आरम्भ से ही आध्यात्मिक-सांस्कृतिक और आर्थिक रूप में सशक्त़ और महान रहा है- कवि संदीप कपूर वक़्तनाम
भारत वैभव सम्मान-2025 से कलाकार-साहित्यकार-पत्रकार और समाजसेवी हुए सम्मानित

जयपुर। मैन ऑफ़ टाइम-विश्व़ सुरक्षा अभियान..अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच के तत्वावधान में 143 वॉं आयोजन : स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 सांस्कृतिक-देशभक्त़ि कार्यक्रम : मेरा भारत महान : सेमिनार-कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह संस्थापक-अध्यक्ष कवि संदीप कपूर वक़्तनाम की अध्यक्षता में किया गया। अंतर्राष्ट्रीय पटल गूगल मीट पर 15 अगस्त शुक्रवार शाम-07 बजे प्रेरणा-शक्त़ि अध्यापिका मंजु कपूर को स्मरण कर उन्होंने “जय भारत – जय जगत” उदघोष.. गुरु वंदना और “मेरा भारत महान” गीत से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया-
“सत्य सनातन संस्कृति, ये चाहे विश्व़-कल्याण।
है ईश्व़र का वरदान, ये मेरा भारत महान।।”
देशभक्त़ि गीत गाकर उन्होंने सभी को देशभक्त़ि के रंग में सराबोर कर दिया। सरस्वती वंदना संगीतकार कपिल देव कृपाला ने किया और स्वागत गान कवयित्री ब्राह्मी कपूर एवं कवयित्री विश्व़ांगी कपूर ने किया।
कार्यक्रम में विशेष शुभाकांक्षी मैन ऑफ़ टाइम के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यूयॉर्क अमेरिका से डॉ०विजय कुमार मेहता, उत्तरी आयरलैंड यूनाइटेड किंगडम से ओमप्रकाश शर्मा, रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के कैप्टन (भारतीय नौसेना) अमित प्रकाश हैडक्वार्टर डीजी एनसीसी नई दिल्ली, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार ऑल इंडिया रेडियो आकाशवाणी भागलपुर के कार्यक्रम प्रमुख सह नोडल अधिकारी अतुल प्रियदर्शन, विवेकानंद केंद्र कन्या कुमारी के प्रांत अमृत परिवार सह साहित्य सेवा प्रमुख बिहार-झारखण्ड डॉ० विजय कुमार वर्मा, रेल मंत्रालय भारत सरकार मालदा पश्च़िम बंगाल के एडीआरएम कवि शिवकुमार प्रसाद, भारतीय थल सेना के आर्मी सूबेदार मुकेश कुमार, विशिष्ट अतिथि नज़र इंडिया 24 के मुख्य संपादक वरिष्ठ पत्रकार कवि जे० पी० शर्मा, पत्रकार कवि अभय कुमार, सुनील कुमार, कवि विजय कुमार शर्मा, अरुण कुमार वर्मा, निशिकांत राय, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, हेमंत शर्मा, श्रीकान्त यादव, राज किशोर साह, कमलेश दुबे विद्रोही, महासचिव समाजसेवी संध्या कपूर, संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्त़ा शैलेन्द्र नाथ कपूर, अध्यापक ब्रजेश कु० प्रसाद गौरव, ई०अजीत कुमार सिंह, कार्यक्रम निर्देशक डॉ० कृष्णा सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो० डॉ० तृप्ति कुमारी तान्या ने स्वतंत्रता दिवस-2025 पर सभी को शुभकामनाएं दी।
“मेरा भारत महान” पर सेमिनार में कवि संदीप कपूर वक़्तनाम ने कहा कि “विश्व़ गुरु भारत आरम्भ से ही आध्यात्मिक-सांस्कृतिक और आर्थिक रूप में सशक्त़ और महान रहा है। हमें अपने ईश्व़र, देश के संविधान-कानून तथा देश के प्रधान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्व़ास रखना चाहिए और वर्तमान जनमानस को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रधर्म और राष्ट्रीय जागरण के साथ देश की एकता और अखंडता के लिए प्रेरित करना चाहिए। भारत के सभी महान विभूतियों-शहीदों और देशभक्त़ों को नमन है।”
वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार ने कहा-“स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को स्मरण कर हम अपने गौरवशाली इतिहास से सबक लें।”
पत्रकार कवि अभय कुमार ने कहा-“अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच के सभी साथियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जयहिंद” कवि ब्रजेश कु० प्रसाद गौरव ने कहा-“आज हमारा देश भारत आंतरिक और बाह्य दोनों रूप में गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है। संविधान प्रदत्त मूल अधिकार उतना ही आवश्यक है जितना मूल कर्तव्यों का पालन करना है।” एडीआरएम शिवकुमार प्रसाद ने कहा-“नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी ने कहा था तुम मुझे ख़ून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा। आज अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच लोगों को आपस में जोड़ रहा है।” शम्भु शरण शरणागत ने कहा-“आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि हर कीमत पर हम अपनी स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखें।”
79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 में वरिष्ठ पत्रकार कवि विजय कुमार शर्मा ने अपनी कविता सुनाई-“स्वतंत्रता का पर्व आया, लहराए तिरंगा संग गर्वित मन।
वीरों की शहादत से खिलता हर पथ, हर जन-जन।
संदीप कपूर वक़्तनाम मंच करे उज्ज्वल उत्सव महान।
संस्कार न्यूज़ परिवार दे शुभकामना, बढ़े देश का मान।
मिलकर सब करें प्रतिज्ञा, बाँधें एकता के दृढ़ सूत्र।
भारत माँ की जय से गूँजे आकाश, चमके अमृत युग-युग।”
भारतीय थल सेना के आर्मी सूबेदार मुकेश कुमार ने देशभक्त़ि गीत सुनाया..और कहा-“तू दूर सही मजबूर सही तेरी यादें मेरा दिल बहलाएगी। तू वहां तिरंगा फहरा लेना, ख़ुशबू यहां तक आएगी।” एडीआरएम कवि शिवकुमार प्रसाद ने अपनी कविता सुनाई-“मेरा भारत महान” आज का यह आयोजन बहुत ही सुहाना लगे..इस क्षण को भूलने में शायद एक जमाना लगे।” डॉ० कृष्णा सिंह-“उठो देश के कर्णधारों भारत तुम्हें पुकार रहा है”, कवयित्री तृप्ति कुमारी तान्या-“हो ईश कृपा कि मुझे देश को गर्वित करने का सौभाग्य मिले।” शम्भु शरण शरणागत-“सर्वविदित है मेरा भारत महान है”, कवयित्री ब्राह्मी कपूर-“ऐ जाने वतन मुझे तेरी कसम” और कवयित्री विश्व़ांगी कपूर ने “मेरा भारत महान मेरा प्यारा हिंदुस्तान” गीत गाया। कवि सुयश श्रेयस-“भारत मॉं ने जन्म दिया है” मधुबाला शांडिल्य-“लौ उठी आज़ादी की जब मौत भी थर्राया था”, हृदय नारायण सिंह-“मेरा भारत महान है” और ब्रजेश कु० प्रसाद गौरव ने “जागो भारत..जागो भारत, तुम्हारा दुश्मन दूर खड़ा है” सुनाया। सभी कवियों-कवयित्रियों और कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
सम्मान समारोह में कलाकार-प्रबुद्ध कवि-साहित्यकार-पत्रकार और समाजसेवी बंधुओं को उत्कृष्ट योगदान के लिए “भारत वैभव सम्मान-2025” प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ० कृष्णा सिंह ने किया।