Uncategorized
मातृ शक्ति फाउंडेशन ने किया 101 कन्या पूजन का आयोजन

जयपुर।नवरात्रि के पावन अवसर पर मुरलीपुरा स्थित दधिचि नगर में मातृ शक्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में 101 कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया।संस्था की अध्यक्ष सुनीता भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत कन्याओं के पद प्रक्षालन से हुई। इसके बाद उन्हें सात्विक भोजन करवाया गया। तत्पश्चात चुनरी, फल, दक्षिणा और अन्य सामग्री भेंट कर कन्याओं का सम्मान किया गया तथा उनसे आशीर्वाद लिया गया। महामंत्री पिंकी गुप्ता ने जानकारी दी कि इस आयोजन में संस्था की पदाधिकारी पिंकी बंसल, सविता खंडेलवाल, सुषमा सेन, किरण पांडे, मीनाक्षी गुप्ता, शशि गुप्ता, संजू गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, किरण रावत और मानसी गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में ममता यादव ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।




