Uncategorized

नेचुरोपैथी डॉक्टर्स एसोसिएशन राजस्थान ने अनिश्चितकालीन धरने की भरी हुंकार 

 

जयपुर । BNYS (बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज) के बेरोजगार छात्र और बेरोजगार रजिस्टर्ड डॉक्टर वर्षों से अपनी समस्याओं की अनदेखी सह रहे हैं। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जब उनकी आवाज़ नहीं सुनी गई, तो अब उन्होंने सड़कों पर उतरने का ऐलान कर दिया है।आज एसोसिएशन ने जिला अतिरिक्त कलेक्टर (शहर) संतोष मीना को मांग पत्र सौंपकर जयपुर में अनिश्चितकालीन धरना आयोजित करने की अनुमति मांगी।एसोसिएशन के संरक्षक
डॉ. विनोद चौहान और अध्यक्ष डॉ. बहादुर यादव ने स्पष्ट कहा
_जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, यह आंदोलन थमेगा नहीं।
और यह लड़ाई सिर्फ डॉक्टरों की नहीं, बल्कि हर उस छात्र की है जो हक और सम्मान चाहता है।अब समय आ गया है कि हम सब एकजुट होकर अपना हक लेकर ही मानेंगे।”यह आंदोलन केवल रोजगार की मांग नहीं, बल्कि अस्मिता और अधिकार की लड़ाई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!