Uncategorized

पोइसी टेल्स समूह की वार्षिक बहुभाषी काव्य गोष्ठी संपन्न

विकास मिश्र नजर इंडिया 24

जयपुर। पोइसी टेल्स समूह द्वारा आयोजित वार्षिक बहुभाषी काव्य गोष्ठी का आयोजन मुलुंड पश्चिम स्थित प्लेयस मैराथन मैक्सिमा के सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस साहित्यिक आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे रचनाकारों ने अपनी सशक्त और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अजय वर्मा जी द्वारा स्थापित पोइसी टेल्स समूह विगत पाँच वर्षों से साहित्य के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए रचनाकारों को अभिव्यक्ति का सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। इस वार्षिक काव्य गोष्ठी में मराठी, हिंदी और अंग्रेज़ी भाषाओं के कवियों एवं कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से साहित्य की बहुरंगी छटा बिखेरी। लगभग चार घंटे तक चले इस कार्यक्रम में स्नेहल साठे, शशिप्रिया गुंजल, रंजना जी, मीरा भंसाली, रीमा राय सिंह, शरद लाड, अंकित पारकर, अमित, शीतल राम कुमार, प्रसाद साल्वी, विकास सिंह, कल्पना पांडे, रश्मि तिवारी, दीपा राजपूत, कुमारन नादर, प्रज्ञा सुर्वे, डॉ. रश्मि तिवारी, राम्या तिवारी, अनघा कडवाड, प्राचेता घोसालकर सहित अनेक रचनाकारों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पोइसी टेल्स समूह के आयोजक एवं एडमिन अजय वर्मा, अनुपमा कडवाड, रुपाली गोरे लाळे, डॉ. सुबूही जाफर एवं रश्मि पेठे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साहित्य प्रेमियों के लिए यह काव्य गोष्ठी न केवल एक सशक्त अभिव्यक्ति का मंच बनी, बल्कि बहुभाषी साहित्यिक समन्वय का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत कर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!