Uncategorized

रक्तकोष फाउंडेशन जोधपुर द्वारा जोधपुर गौरव सम्मान नरेन्द्र सिंह राठौड़ को सम्मान।

 

जोधपुर/रक्तकोष फाउंडेशन जोधपुर के तत्वावधान में आज जोधपुर गौरव सम्मान समारोह का आयोजन लघु उद्योग भारती, बासनी में किया गया। समारोह में समाज सेवा, रक्तदान, पत्रकारिता, चिकित्सा, नर्सिंग, खेलकूद, पुलिस, बीएसएफ, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा एवं कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 प्रतिभाशाली व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। जिला संयोजक कैलाश मेघवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी बीएसएफ राजपाल सिंह, महापौर (उत्तर) कुंती देवड़ा, समाजसेवी हरदीप सिंह सलूजा, विनोद सिंघवी, मेघराज सिंह रॉयल, रक्तकोष फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव ताराचंद शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नितिशा शर्मा एवं प्रोटोकॉल अधिकारी प्रशांत शर्मा उपस्थित रहे।रक्तकोष फाउंडेशन जोधपुर के जिलाध्यक्ष जितेंद्र बांता ने बताया कि समारोह में नरेंद्र सिंह राठौड़ को उनके उत्कृष्ट योगदान127 बार रक्तदान 3 बार कैश दान कैंसर पीड़ित बच्चियों के लिए, देहदान, अंगदान, नेत्रदान कि घोषणा सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि डीआईजी बीएसएफ राजपाल सिंह ने कहा कि रक्तकोष फाउंडेशन जैसी संस्थाएं रक्तदान के माध्यम से समाज में जीवन बचाने का अत्यंत सराहनीय कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में रक्तकोष फाउंडेशन जोधपुर की कार्यकारिणी के सदस्य जिलाध्यक्ष जितेंद्र बांता, संयोजक कैलाश मेघवाल, उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह मेड़तिया, सचिव विनीता व्यास, मयंक व्यास, बबलू निंबड़िया, पन्नालाल ओमप्रकाश मेघवाल, भूराराम, रूपेश मोबारसा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अतिथि में सतीश गुणपाल, नरपत मेहरड़ा, ताज मोहमद, ड़ॉ. अर्पित चौहान, छोटूराम मेहरा, अनिल मेहरा, हनुमान बजाज, पुखराज मेहरा, आदि उपस्थित रहे।मंच संचालन आर जे शैलेंद्र व्यास ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष जितेंद्र बांता एवं कैलाश मेघवाल, उनकी सभी टीम को कार्यकम सफल होने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!