Uncategorized

ब्रज रसिया – होली के रंग… कृष्णा के संग” कार्यक्रम 1 मार्च को जयपुर में

राजस्थान ब्रज भाषा अकादमी व सम्पर्क संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में होगा कार्यक्रम

सुनीता त्रिपाठी अजय। ब्यूरो चीफ

जयपुर। होली के पावन अवसर पर ब्रज की सांस्कृतिक विरासत को सजीव करने के उद्देश्य से राजस्थान ब्रज भाषा अकादमी व सम्पर्क संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 1 मार्च रविवार को अपराह्न 12:30 बजे से भव्य “ब्रज रसिया – होली के रंग… कृष्णा के संग” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
अध्यक्ष अनिल लढा ने बताया कि मुख्य अतिथि *श्रीमती अनुराधा गोगिया* उप सचिव कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग राजस्थान सरकार होंगी।
यह आयोजन ब्रज होली पर आधारित कविता, नृत्य एवं गायन प्रतियोगिताओं से सुसज्जित होगा। राजस्थान ब्रज भाषा अकादमी सचिव डॉ लता श्रीमाली व समन्वयक महासचिव रेनू शब्दमुखर ने बताया कार्यक्रम में ब्रज संस्कृति की लोकधारा, राधा-कृष्ण की रसधारा और फाग उत्सव की रंगीन परंपराओं को मंच पर जीवंत किया जाएगा। मीडिया प्रभारी सुनीता त्रिपाठी ने बताया की
इस आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को ब्रज भाषा और संस्कृति से जोड़ना तथा होली के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप को समाज के समक्ष प्रस्तुत करना है। कार्यक्रम संयोजक सीमा वालिया ने बताया कि डॉ सूरज माहेश्वरी के संचालन में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिभागी ब्रज भाषा में काव्य पाठ, पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर राजस्थान ब्रज भाषा अकादमी के सचिव डॉ. लता श्रीमाली, प्रशासक पूनम की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
मुख्य संरक्षक डॉक्टर आरती भदोरिया व सचिव विजय लक्ष्मी जांगिड़ ने साहित्य, कला एवं संस्कृति प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ब्रज की फाग परंपरा के रंगों में सराबोर हों और आयोजन की शोभा बढ़ाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!