Uncategorized

झीलों की नगरी में फिर चरम पर रहेगा खेलों का रोमांच, अंतर्संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 5 से 7 मार्च तक उदयपुर में

 

नानालाल आचार्य
नजर इंडिया 24

*उदयपुर*। 12वीं अंतर्संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 आगामी 5 से 7 मार्च तक उदयपुर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में बैठक आयोजित हुई। एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ एवं एडीएम सिटी जीतेन्द्र ओझा की उपस्थिति में हुई बैठक में प्रतियोगिता से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में एडीएम श्री राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 7 मार्च तक उदयपुर में किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी संभागों से लगभग 850 खिलाड़ी भाग लेंगे। अधिकारियों ने खिलाड़ियों के आवास, भोजन, परिवहन, खेल मैदानों की उपलब्धता, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाओं सहित समग्र व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उद्घाटन एवं समापन समारोह, आमंत्रण, स्वागत और आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित विभागों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे आयोजन सफल और यादगार बने। प्रतियोगिता के अंतर्गत टेबल टेनिस, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन और कबड्डी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन शहर के अलग-अलग खेल मैदानों एवं स्टेडियमों में किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए आयोजन को राज्य स्तरीय मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल, परिवहन अधिकारी मुकेश डाड, लेखाधिकारी रमेश बाबरी, उपनिदेशक ओटीएस महेंद्र सिंह सीमर, उप निदेशक आरएससीईआरटी पीयूष कुमार जैन सहित यूडीए, नगर निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!