शहीद हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी व रोजा इफ्तार का आयोजन

जयपुर। गोल्ड स्टार पैराडाइज गार्डन में शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में विचार संगोष्ठी और रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के प्रमुख लोगों ने भाग लेकर शहीद हसन खान मेवाती को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण बागड़ी और भूपेंद्र सैनी, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, राजस्थान सरकार के बीसूत्री कार्यक्रम के पूर्व अध्यक्ष चंद्रराज सिंघवी, प्रदेश मंत्री नारायण मीणा, एकता अग्रवाल, अपूर्वा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता स्टेपी चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फिरोज खान, एम. सादिक खान सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शहीद हसन खान मेवाती के बलिदान को याद करते हुए उनके साहस और देशभक्ति को नमन किया। इसके पश्चात रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लेकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।



