Uncategorized

अनिल कुमार पारीक बने उपभोक्ता कल्याण समिति के युवा प्रदेशाध्यक्ष

 

भीलवाड़ा। उपभोक्ता अधिकारों की दिशा में सक्रिय उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान ने संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेशाध्यक्ष अशोक जैन के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र कुमार मारू ने एडवोकेट अनिल कुमार पारीक को युवा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।
नव नियुक्त युवा प्रदेशाध्यक्ष अनिल कुमार पारीक ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा, जागरूकता अभियान और जनहित से जुड़े मुद्दों पर पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवाओं को जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र कुमार मारू ने बताया कि पारीक जल्द ही अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे, जिससे प्रदेशभर में संगठन की गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पारीक के नेतृत्व में समिति नए आयाम स्थापित करेगी। इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!