Uncategorized

झोटवाड़ा ब्लॉक में केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

 

जयपुर, 15 मार्च। वार्ड नंबर 14 लक्ष्मी नगर सब्ज़ी मंडी, निवारू रोड झोटवाड़ा शहर ब्लॉक में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री के विरोध में पुतला दहन किया गया तथा वार्ड कार्यकर्ताओं की आम सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में जयपुर शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं विद्याधर नगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विक्रम सिंह शेखावत ने की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय नेता एवं पूर्व पार्षद तथा विप्र कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हरिंदर पाल सिंह जादौन, वरिष्ठ नेता गिरिराज गर्ग, भवानी अजमेरा, कैलाश शर्मा, महेन्द्र खेड़ी, मनोज , राजेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद सुशील शर्मा, पार्षद लादूराम दुलारिया, लियाक़त चुगनी, बद्री नारायण कुमावत रणवीर सिंह तंवर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सुनील शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज को जोड़ने की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर कोई भी राष्ट्र सुरक्षित नहीं रह सकता, क्योंकि धर्म के आधार पर केवल समाज को बांटा जाता है। कांग्रेस की नीति हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और देश में भाईचारे को मजबूत करने की रही है।

कार्यक्रम के आयोजक दीपक जांगिड़ (पूर्व पी सी सी कोर्डिनेटर), मंडल अध्यक्ष अशोक जोशी तथा वार्ड अध्यक्ष हाकिम सिंह राजावत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दीपक जांगिड़ ने शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ उन्हें विद्याधर नगर से पार्षद और विधायक विजयी बनाने के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!