मानवाधिकार विकास संघ के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष बने छत्रपाल सिंह
राष्ट्रीय कोर कमेटी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता पर जताया पूर्ण विश्वास समाचार:

जयपुर, 24 मार्च 2026। मानवाधिकार विकास संघ की राष्ट्रीय कोर कमेटी द्वारा एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए छत्रपाल सिंह को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन ने उन्हें राज्य स्तर की अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए उनके नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। राष्ट्रीय कोर कमेटी के अनुसार, छत्रपाल सिंह की उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता, प्रभावी कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। समिति का मानना है कि उनके कुशल नेतृत्व में मानवाधिकारों के संरक्षण और जागरूकता का संदेश राजस्थान के कोने-कोने तक पहुंचेगा। संगठन ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को पूर्ण सहयोग और समर्थन प्रदान करें, जिससे संगठन राज्य में और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बन सके। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोर कमेटी और समस्त संगठन परिवार ने छत्रपाल सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।




