शिक्षिका व लेखिका श्रीमती लक्ष्मी चौहान ‘रोशनी’ को “स्त्री शक्ति सम्मान 2026” से किया गया सम्मानित

कोटद्वार, उत्तराखंड, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च 2026 के अवसर पर नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था “शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन- नेपाल” द्वारा साहित्य, शिक्षा व लेखन के माध्यम से कार्य करने वाली कोटद्वार, उत्तराखंड की शिक्षिका व लेखिका श्रीमती लक्ष्मी चौहान ‘रोशनी’ को “स्त्री शक्ति सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।
जिसके लिए संस्था द्वारा श्रीमती लक्ष्मी चौहान जी की उपलब्धियां एवं महिलाओं की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनकर निरंतर प्रगतिशील और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके साहित्य क्षेत्र एवं समाजसेवी क्षेत्र में कार्य की सराहना हेतु सुंदर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। श्रीमती लक्ष्मी चौहान जी द्वारा चयन समिति एवं संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष आदरणीय आनंद गिरि मायालु जी का आभार प्रकट किया गया ।



