Uncategorized

जन्मदिन पर रक्तदान कर भावेन पूनिया ने पेश की मानवता की मिसाल

जोधपुर। वंदे भारत सेवा संस्थान के तत्वावधान में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जहां रक्तवीर साथी किशन पूनिया के पुत्र भावेन पूनिया ने अपने 19वें जन्मदिन के पावन अवसर पर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता हेतु रोटरी ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर को और भी विशेष बनाते हुए भावेन पूनिया ने स्वयं तीसरी बार रक्तदान कर समाज के सामने एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस सराहनीय कार्य में उनके पिता किशन पूनिया सहित रक्तवीर साथियों लक्ष्मण चौधरी, शुभम बोराणा, जितेंद्र सोलंकी और सुमेर पूनिया ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान मनीष दवे, प्रवीण गौड़, रमेश सुथार, नरेंद्र सिंह राठौड़, प्रेम पूनिया, गर्विका चौधरी और गुड्डी चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सेवा कार्य की सराहना की। रक्तदान के पश्चात भावेन पूनिया का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया और सभी उपस्थितजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह आयोजन न केवल मानवता की सेवा का संदेश देता है, बल्कि युवाओं को समाजहित में आगे आने के लिए भी प्रेरित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!