Uncategorized

पुलिस निरीक्षक श्री मोतीलाल शर्मा जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, विश्व सनातन संघ ने दी शुभकामनाएं

 

जयपुर। विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा के नेतृत्व में संघ की टीम द्वारा राजस्थान के पुलिस निरीक्षक श्री मोतीलाल शर्मा जी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी उनके निवास स्थान पर पहुंचे और भगवा दुशाला ओढ़ाकर एवं संघ का मेडल पहनाकर उन्हें सम्मानित करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री हनुमान स्वामी, राष्ट्रीय मुख्य सचिव शंभू दयाल शर्मा, युवा अध्यक्ष दिव्यांशु शर्मा, अध्यक्ष हर्ष शर्मा सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मोतीलाल शर्मा जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राकेश वशिष्ठ, राष्ट्रीय सलाहकार जे.पी. शर्मा, उत्तराखंड प्रभारी वेणीराम उनीयाल, गुजरात अध्यक्ष राजेश गिरी शर्मा तथा महिला अध्यक्ष सरिता यादव सहित महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, असम और तेलंगाना के प्रदेश प्रमुखों ने भी दूरभाष के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा एवं पूरी टीम ने मोतीलाल शर्मा जी के सामाजिक एवं प्रशासनिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की , साथ ही नजर इंडिया 24 की ओर से भी उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!