Uncategorized

सरदार पोस्ट शौर्य दिवस की वर्कषगांठ पर सजा कल्प भेंटवार्ता मंच।

स्वयं पर विश्वास रखिए, ईश्वर और ब्रह्माण्ड का आशीर्वाद का अनुभव कीजिए, और सदैव आगे बढ़ते रहिए। - डॉ ईशा भारद्वाज

 

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि श्रीमती कीर्ति त्यागी के संयोजन में सरदार पोस्ट शौर्य दिवस, तथा बहुभाषविद राहुल सांकृत्यायन जयंती पर कल्प भेंटवार्ता कार्यक्रम में साहिबाबाद गाजियाबाद दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जुड़ीं डॉ श्रीमती ईशा भारद्वाज जी को कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित किया गया।

डॉ श्रीमती मंजू शकुन खरे के कुशल मंच संचालन के प्रेरक संवाद कार्यक्रम में प्रश्नों के उत्तर देते हुए डॉ ईशा भारद्वाज ने कहा कि जब हमारा मन, हमारी लेखनी, हमारे संस्कार सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हैं तो हम न केवल अपने जीवन बालाजी समाज और आने वाली पीढ़ियों को भी एक सुंदर दिशा दे पाते हैं इसलिए स्वयं पर विश्वास रखिए, ईश्वर और ब्रह्माण्ड का आशीर्वाद का अनुभव कीजिए, और सदैव आगे बढ़ते रहिए।

कल्पकथा के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि को सम्मानित करते हुए समाजसेवी, साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्थापक संपादक संरक्षक एवं संस्थापक दिव्य गंगा सेवा मिशन डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी ने डॉ ईशा भारद्वाज के लिए स्वरचित फायकू रचना प्रस्तुत की

चार चरणों क्रमशः व्यक्तिगत परिचय, साहित्यिक यात्रा, दर्शकों के प्रश्न, और चटपटे प्रश्न अटपटे उत्तर, के विशिष्ठ आयोजन के अंत में वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन किया गया। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!