उपभोक्ता कल्याण समिति द्वारा ऑर्गेनिक छाछ का किया वितरण|

भीलवाड़ा। उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक जैन के नेतृत्व मे
सत्यनारायण मंदिर के बाहर समिति के पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी हेमंत कोठारी के सहयोग से शीतल पेय ऑर्गेनिक छाछ का वितरण किया गया| प्रदेश महामंत्री जितेंद्र मारु ने बताया कि प्रदेश मे भीषण गर्मी का दौर जारी है इसी के मद्देनजर समिति द्वारा 60 लीटर मसाला छाछ तैयार कर बनाई गई व वहां से गुजरने वाले राहगीरों व आमजन को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए ऑर्गेनिक मसाला छाछ पिलाई गई|
प्रदेशाध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि समिति द्वारा उपभोक्ता को जागरूक करने के लिए उनके अधिकारों को जानना जरुरी है आगामी दिनों मे उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए शिविर लगाये जायेंगे व कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे|
छाछ वितरण के दौरान युवा प्रदेशाध्यक्ष अनिल कुमार पारीक, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सरगरा, महिला प्रदेशाध्यक्ष निशा कँवर गौड़, प्रदेश संगठन मंत्री पंकज हेमराजानी, संगीता अग्रवाल, राकेश सक्सेना, राजेश पाटनी, अनिल मेहता, अनिता आर्य, रजनी सिंघवी, पीरू सिंह गौड़, कांता मेलाना, अनिता डीडवानिया, ममता शर्मा, अरुण मुछाल, प्रकाश चंडालिया, कमलेश बोड़ाना, रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन जिलाध्यक्ष सुनीता कँवर राठौड़ सहित कई पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद थे|
जितेंद्र कुमार मारु
प्रदेश महामंत्री
उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान




