Uncategorized

वैशाख मास में अरैल घाट पर “सरस्वती परिवार ने चलाया स्वच्छता अभियान

 

प्रयागराज। 171वें स्वच्छता अभियान की कड़ी में आज दिनांक -12.04.2026 को “सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज” द्वारा कार्यक्रम अधिकारी *इन्दु प्रकाश सिंह* के नेतृत्व में अरैल के नये पक्के घाट पर भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें घाटों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ गंगा जल के निर्मलीकरण हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।

संस्थान के पदाधिकारी *सुनील मिश्रा ने कहा कि* हम सभी लगातार आठ वर्षों से स्वच्छता जागरूकता अभियान चला रहे हैं,जिसका परिणाम यह है कि आज लोग थोड़े स्तर पर जागरूक हुए हैं। लेकिन शाम के समय गंगा के तट पर घूमने टहलने वाले लोगों के द्वारा कुछ धूम्रपान के अवशेष भी यहां पर प्राप्त होते हैं, जैसे कि सिगरेट व बीयर की बोतलें आदि, जो कि नींदनीय व अशोभनीय कार्य है।
नवांगतुक अतिथि के रूप आये हुए सदस्य *सुनील गुप्ता ने कहा कि* पिछले कयी वर्षों से प्रयागराज के तीर्थस्थलो पर सरस्वती परिवार द्वारा निरंतर प्रतिमाह स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता की मुहिम द्वारा आम जनमानस को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है,जो कि बड़ा ही सुन्दर व सराहनीय कदम है।

स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में सर्वश्री कुंवर जी तिवारी, मनीष पाण्डेय, सुनील मिश्रा,धीरज यादव , सहदेव चौरसिया, एड. आत्म प्रकाश यादव,विकास मिश्रा, संदीप केसरवानी,डां.सुनीता विश्वकर्मा,नीलम गुप्ता, राजकुमार विश्वकर्मा, संजय श्रीवास्तव,ओमप्रकाश श्रीवास्तव, धीरज राजवानी, विनोद गुरानी, सौरभ यादव, शैलेंद्र पाल, नीरज पांडेय,मोनू यादव, कार्तिकेय तिवारी, तुलसी तिवारी* आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!