Uncategorized

इंद्रलोक फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को वितरित किए गर्म कपड़े

 

जयपुर। दिनांक 17 दिसंबर 2025 को इंद्रलोक फाउंडेशन की डायरेक्टर श्रीमती इंद्रा बंसल के कुशल नेतृत्व में बी-2 बायपास, शिप्रा पाथ बस्ती में बच्चों एवं महिलाओं को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाना तथा उनके जीवन में अपनत्व और संवेदना की गर्माहट भरना था। कार्यक्रम में फाउंडेशन की उपाध्यक्ष श्रीमती माया सैनी, एसोसिएट मेंबर दीपिका राठौड़ एवं निर्मला सोनी की सक्रिय सहभागिता रही। सभी सदस्यों ने पूरी निष्ठा, समर्पण एवं मानवीय संवेदना के साथ वितरण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने एवं व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में साहिल का विशेष योगदान सराहनीय रहा। वितरण के दौरान बस्ती के बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान और महिलाओं की आंखों में झलकती कृतज्ञता इस बात का प्रमाण थी कि यह पहल सच्चे अर्थों में मानव सेवा का उदाहरण है।इंद्रलोक फाउंडेशन ने संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। फाउंडेशन का मानना है कि
“जब किसी को सर्दी में गर्म कपड़ा मिलता है, तो केवल शरीर नहीं, दिल भी गरम होता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!