Uncategorized

साहित्यकारा मैत्रेयी त्रिपाठी ‘मुग्धा’ को मिला भारत रत्न अटल सम्मान–2025

 

लखनऊ। पंजीकृत पत्रकारों के राष्ट्रीय संगठन प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित भारत रत्न अटल सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में देश-विदेश तथा भारत के विभिन्न प्रदेशों में साहित्य, समाज सेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नोएडा निवासी एवं मूल रूप से गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) की साहित्यकारा मैत्रेयी त्रिपाठी ‘मुग्धा’ को साहित्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सूचना एवं प्रसारण विभाग, लखनऊ में आयोजित समारोह के दौरान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी एवं उपाध्यक्ष डॉ. रीमा सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया।

मैत्रेयी त्रिपाठी ‘मुग्धा’ का साहित्यिक लेखन सदैव मानवीय मूल्यों, संवेदनाओं एवं सामाजिक सरोकारों से प्रेरित रहा है। इससे पूर्व भी उन्हें हिंदी एवं भोजपुरी भाषा की रचनाओं के लिए अनेक प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट ने इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!