10वीं बोर्ड में 93.17% अंक लाकर जतिन कुमार ने बढ़ाया श्री गंगानगर का मान
लगन और मेहनत से हासिल की प्रथम श्रेणी, परिवार और शहर में खुशी की लहर समाचार:

पुष्पा भाटी। संपादक राजस्थान
श्री गंगानगर। राजस्थान बोर्ड की दसवीं कक्षा के परिणामों में गजसिंहपुर के छात्र जतिन कुमार ने 93.17% अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी हासिल की है। इस शानदार सफलता के साथ उन्होंने न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे श्री गंगानगर जिले को भी गौरवान्वित किया है। जतिन कुमार, जो कि वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम शर्मा के भतीजे हैं, ने आर. एम. मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गजसिंहपुर से अपनी शिक्षा प्राप्त की है। अपनी मेहनत, लगन और मेधावी प्रतिभा के दम पर उन्होंने यह उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। बचपन से ही प्रतिभाशाली रहे जतिन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची मेहनत और समर्पण कभी व्यर्थ नहीं जाता। उनकी इस सफलता पर परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
इस उपलब्धि पर घनश्याम शर्मा सहित सभी परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने जतिन कुमार को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता उनके सुनहरे भविष्य की एक मजबूत शुरुआत है, और आने वाले समय में उनसे और भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद की जा रही है।



