मुजफ्फरपुर में भव्य साहित्यिक महोत्सव का आयोजन, देशभर के कवियों ने बिखेरी काव्य की छटा

मुजफ्फरपुर : डॉ प्रियंका झा । एम एस केशरी पब्लिकेशन द्वारा रविवार, 12 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरपुर में एक भव्य साहित्यिक महोत्सव एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों एवं साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संध्या देवी, डॉ. राकेश रंजन, संतोष कुमार, पियूष कुमार एवं डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रमोद कुमार यादव, डॉ. वकील राय, अभिमन्यु कुमार, मिथलेश कुमार, पुलिस कुमार, डॉ. अमन राज, राजेश पाल मीणा, राहुल श्रीवास्तव, राहुल कुमार, धीरज कुमार सिंह एवं सुनीता कुमारी सहित कई गणमान्य अतिथि मंच पर मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन मुस्कान केशरी एवं सुजाता शर्मा द्वारा किया गया, जबकि सरस्वती वंदना ने कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमामय बनाया। काव्यगोष्ठी में आमंत्रित कवियों ने विविध विधाओं में अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विशेष रूप से वरिष्ठ कवयित्री कल्याणी स्वरूपा की प्रभावशाली प्रस्तुति ने श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से आई रंजना पाण्डेय ‘मुक्ता’ ने प्रेम रस की रचनाओं से समां बांधा। वहीं परवाज़ पब्लिकेशंस की संस्थापिका डॉ. प्रियंका झा ने घनाक्षरी छंद एवं ग़ज़लों की प्रस्तुति देकर युवाओं को विशेष रूप से आकर्षित किया।
कार्यक्रम में सभी आमंत्रित साहित्यकारों को सम्मान पत्र, मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं पत्रिका देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन बिहार की समृद्ध सभ्यता एवं सांस्कृतिक विरासत को समर्पित रहा।कार्यक्रम के अंत में एम एस केशरी पब्लिकेशन की संस्थापिका मुस्कान केशरी ने सभी साहित्यकारों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पब्लिकेशन द्वारा एकल एवं साझा काव्य संकलनों का नियमित प्रकाशन किया जाता है तथा प्रत्येक माह काव्यगोष्ठी, जुगलबंदी, साक्षात्कार एवं विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिसमें देशभर के साहित्यकार सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।




