Uncategorized

गोविंद देवजी मंदिर में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ कल*

 

जयपुर। घर-घर गायत्री मंत्र और यज्ञ का संदेश पहुंचाने के लिए रविवार, 12 जनवरी को आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में सुबह नौ से ग्यारह बजे तक नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में होने वाले महायज्ञ को गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की टोली संपन्न कराएंगी। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी और सभी चेतना केन्द्रों के गायत्री परिजन यज्ञ की व्यवस्था में सहयोग करेंगे। ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देवजी के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि निशुल्क यज्ञ में सभी को आहुतियां अर्पित करने का अवसर प्राप्त होगा। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को यज्ञ का लाभ उठाना चाहिए।। यज्ञ का शुभारंभ गुरु वंदना के साथ होगा। वेदमाता-देवमाता-विश्व माता गायत्री गोविंद देवजी और गुरू सत्ता को सोडशोपचार पूजन कर अग्नि प्रज्जवलित की जाएगी। इसके बाद गायत्री
एवं महामृत्युंजय महामंत्र के साथ यज्ञ देवता को आहुतियां अर्पित की जाएंगी। अन्य विशेष आहुतियां भी प्रदान की जाएगी। व्यास पीठ से यज्ञ के ज्ञान और विज्ञान पर प्रकाश डाला जाएगा। कल का यज्ञ शिखा-सूत्र (चोटी-जनेऊ-)पर केन्द्रीत रहेगा। यज्ञ में शामिल लोगों से चोटी रखने और जनेऊ धारण करने का आग्रह किया जाएगा।
गायत्री परिवार राजस्थान के समन्वयक ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि गायत्री परिवार की ओर से गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी, गायत्री शक्तिपीठ वाटिका, गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़, किरण पथ मानसरोवर स्थित गायत्री वेदना निवारण केन्द्र, जनता कॉलोनी स्थित गायत्री चेतना केन्द्र में प्रतिदिन सुबह साढ़े सात बजे यज्ञ होता है। इसमें कोई भी भाग ले सकता है। यज्ञ के साथ जन्मदिन, विवाह दिवस, यज्ञोपवीत सहित अन्य संस्कार भी कराए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!