Uncategorized

विश्व की सभी समस्याओं का मूल कारण नैतिक पतन:यादव मानसरोवर के वेदना निवारण केंद्र में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

जयपुर। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण, मानव कल्याण, मानव जीवन में सत प्रवृत्ति संवर्धन एवं दुष्प्रवृत्ति उन्मूलन के लिए गुरुवार को किरण पथ मानसरोवर के वेदना निवारण केंद्र में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया गया। आचार्य पीठ से शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि राम तपस्या यादव, भास्कर तिवारी, मानसहाय कश्यप, गोपाल सोनी ने यज्ञ का संचालन किया। तपस्या यादव ने कहा कि आज मनुष्य का चिंतन चरित्र और व्यवहार विकृत हो गया है इसलिए संसार में अवांछनीय घटनाएं घट रही हैl विश्व में सारी समस्या का मूल कारण नैतिक पतन है lयज्ञ के माध्यम से मनुष्य के विचारों में सकारात्मक परिवर्तन होता है l प्रारंभ में देव पूजन वार्ड 70 के पार्षद राम अवतार गुप्ता ने कियाl लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर महामृत्युंजय एवं गायत्री महामंत्र की आहुतियां दी गईl गायत्री परिवार राजस्थान जोन प्रभारी एवं मुख्य ट्रस्टी ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि शांतिकुंज में अखंड दीपक के100 वर्ष पूर्ण होने एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष पर तथा ज्योति रथ कलश यात्रा के अनुयाज कार्यक्रम के तहत मानव जीवन में नैतिक मूल्यों के विकास के लिए यज्ञ की श्रृंखला चलाई जा रही है lयज्ञ में ट्रस्टी सतीश भाटी ,डॉ प्रशांत भारद्वाज ,व्यवस्थापक आर डी गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता महेंद्र गुप्ता, जिला संयोजक केदार शर्मा ,भोजराज पारीक ,बृजेश रावत, दिवाकर शर्मा, सीताराम प्रजापति, ललिता शर्मा ,रानी शर्मा ,गायत्री कचोलिया रामबाबू सिंघल, अशोक गोयल,सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने गायत्री यज्ञ में आहुति देकर देश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!