Uncategorized

होली मिलन समारोह में जुटेंगे नामचीन साहित्यकार

 

होली के रंगों में साहित्य का सुगंध घोलने के लिए एक भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित साहित्यकार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। यह आयोजन साहित्य प्रेमियों के लिए एक अनूठा अवसर होगा, जहां कविता, शायरी, गीत और ग़ज़लों के रंग बिखरेंगे।

इस कार्यक्रम में संस्थापिक कंचन वार्ष्णेय, संयोजक पवन मल्होत्रा, तथा निधि मानवी, मोहन लाल अरोड़ा, लीला कृष्ण, अरुण बत्रा, गुरमीत सिंह मीत मरजाना, इंजी. एन.सी. खंडेलवाल, डॉ. अशोक सम्राट, राजन ढींगरा, रोहित रोज़, ऋषि मौर्य, राजकुमार अर्जुन, रामश्याम ‘हसीन’, उर्मिला गुप्ता, डॉ. अंजू अग्रवाल ‘उत्साही’, भारत मौर्या, प्रमोद प्रजापति, शिव झा, संजय कुमार गिरि, रूपा बिंदल, डॉ. अशोक मधुप, सुमन मोहिनी सलोनी, RD गौतम ‘विनम्र कवि’, आयुषी गुप्ता, प्रेम सागर प्रेम, इंद्र जीत सिंह इंद्र, डॉ. मदन मुरादाबादी (मथुरा), डॉ. अर्जुन गुप्ता ‘गुंजन’, रजनी बाला, चंचल माहौर, ‘बेखुद’ योगेश ब्रजवासी (मथुरा) और ओजस्वी जौहरी जैसी कई प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी।

इस आयोजन में रंगारंग काव्य संध्या का आयोजन होगा, जहां हास्य, वीर, श्रंगार और भक्ति रस से सराबोर रचनाएं सुनने को मिलेंगी। यह साहित्यिक होली मिलन समारोह न केवल काव्य प्रेमियों के लिए, बल्कि समाज को एकजुट करने और रंगों की मिठास में साहित्य का रस घोलने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

इस अवसर पर साहित्य जगत के सभी प्रेमियों को आमंत्रित किया जाता है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होकर रंगों और शब्दों के इस अनूठे संगम का आनंद लें।

जे पी शर्मा / जर्नलिस्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!