पेड़ पौधों के औषधीय गुण — कविता साव

आइए आज हम पेड़ पौधों के औषधीय गुणों की कुछ जानकारी हासिल करते हैं।
पेड़ हमारे लिए कुदरत प्रदत्त
वरदान है जो मानव जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।पेड़ पौधे मात्र मात्र हमारी भोजन सम्बन्धी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं करते अपितु हमारे जीवन को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।ये हमारे जीवन में कार्बन चक्र और संतुलित भोजन में सर्वोच्च स्थान रखते हैं।
पेड़ पौधे की उपयोगिता को
हम नजर अंदाज नहीं कर सकते हैं।इनसे न केवल भोजन और औषधी प्राप्त होता है बल्कि यह आमदनी का भी एक जरिया है।
इतना ही नहीं ये हमारे शरीर को रोगमुक्त रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।वेदों और पुराणों,रामायण और महाभारत जैसी ग्रंथों में इसका उल्लेख किया गया है।जड़ी बूटियों के द्वारा ही हनुमान ने लक्ष्मण के प्राण बचाए थे। वर्तमान समय में भी चिकित्सक जड़ी बूटियों का प्रयोग करके कई रोगों का उपचार कर रहे हैं।
यही नहीं , वनों में स्वयं उगने वाले पौधे जैसे नीम,पीपल,
बरगद,तुलसी अपने औषधीय गुणों के कारण ही आदि काल से
पूजनीय रहे हैं। आयुर्वेद के प्रसिद्ध विद्वान”आचार्य चरक” ने “चरक संहिता”में विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों का विश्लेषण तथा उपचार के तरीकों को निर्देशित किया है,जिसका प्रयोग करके मानव जीवन का कल्याण हुआ और आज भी अनुकरणीय है।
आइए आज हम भी एक प्रण लेते हैं पेड़ पौधों की सुरक्षा का जो हमारे आनेवाली पीढ़ी को
सुरक्षित रख सकता है।
कविता साव
पश्चिम बंगाल