भाजपा विधायक बालमुकुन्दाचार्य के जन्मदिवस पर विश्व सनातन संघ ने मनाया भव्य उत्सव

जयपुर: भाजपा हवा महल विधायक बालमुकुन्दाचार्य के जन्मदिवस को विश्व सनातन संघ के तत्वावधान में भव्य रूप से जयपुर में मनाया गया। कार्यक्रम में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव अंकित शर्मा, महामंत्री अमरीश यादव, महासचिव राकेश वशिष्ठ, मीडिया प्रभारी जेपी शर्मा, उपाध्यक्ष प्रभात शर्मा, कोषाध्यक्ष भीम कुमार कुशवाहा, संयुक्त सचिव शंभू दयाल शर्मा, और उपाध्यक्ष हनुमान स्वामी ने सक्रिय भूमिका निभाई।
महासचिव द्वारा महाराज श्री को एक गधा भेंट की गई, जबकि अंकित शर्मा ने महाराज को एक सुंदर चित्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं। संघ की संपूर्ण टीम ने विधायक जी को जन्मदिन की बधाई दी।
महाराज श्री ने सभी को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं स्वीकार कीं। अन्य राज्यों के राज्य प्रमुखों ने भी फोन पर महाराज श्री को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इनमें अमृतांशु वत्स (बिहार), मयूर मिश्रा (महाराष्ट्र), घनश्याम शर्मा (गुजरात), तरुण जाटव (मध्य प्रदेश), संतोष शर्मा (उत्तर प्रदेश), कपिल भारद्वाज (पंजाब), मनोज गुप्ता (हरियाणा), अविनाश (छत्तीसगढ़), विकास मंडल (झारखंड), और डॉ. अजय यादव (राजस्थान प्रभारी चिकित्सा प्रकोष्ठ) शामिल थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा ने फोन के माध्यम से संपूर्ण टीम का अभिनंदन करते हुए इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
यह कार्यक्रम संघ की एकता और संगठन की शक्ति का परिचायक बना और विधायक जी को शुभकामनाओं के साथ महाराज श्री का आशीर्वाद सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा।