Uncategorized

शिव महापुराण कथा समिति का 18वां 251 सामूहिक पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं महारुद्राभिषेक संपन्न

सोमवार को पार्थिव शिवलिंगों का हरिद्वार में विसर्जन होगा

जयपुर, 3 अगस्त, 2025। श्री शिव महापुराण कथा समिति, जयपुर द्वारा रविवार, दिनांक 3 अगस्‍त को 18वां, 251 सामूहिक पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं महारुद्राभिषेक का विशाल एवं अनूठा आयोजन राजावास, सीकर रोड स्थित अनंतम गार्डन में संपन्न हुआ। समिति के महामंत्री अरुण खटोड़ ने बताया कि वर्ष 2008 से समिति प्रत्येक वर्ष सामूहिक पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं महारुद्राभिषेक का आयोजन करवाती आ रही है। पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं महारुद्राभिषेक में भाग लेने वाले प्रत्येक यजमान दम्पति द्वारा अलग-अलग पार्थिव शिवलिंग अपने समक्ष रखकर सस्वर, सविधिक, बृहद रुद्र पाठ द्वारा शिव पूजन-अर्चन एवं अभिषेक किया गया। पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण प्रसिद्ध युवा मूर्तिकार भुवनेश जैमिनी द्वारा किया गया। कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत कलश यात्रा से हुई। यात्रा में यजमान दंपति मस्तक पर शिवलिंग और कलश रख शिव भजन करते हुए नाचते गाते पूजन स्थल पहुंचे।
रुद्राभिषेक के लिये श्री लक्ष्मीनारायण चौधरी व प्रकाश सिंह गौरा परिवार के सहयोग से हरिद्वार से विशेष रूप से 20,000 लीटर गंगाजल का टैंकर उपलब्‍ध करवाया गया व कैलाश मानसरोवर, गलता एवं तीर्थराज पुष्कर का जल भी गंगाजल में सम्‍मिलित किया गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश माहेश्वरी, त्रिलोक खंडेलवाल ने बताया कि पार्थिव शिवलिंगों का 108 दुर्लभ औषधियों के जल से अभिषेक किया गया। इसके अतिरिक्त दूध, गंगाजल, नारियल जल, गन्ने एवं भांग का रस और विभिन्न द्रव्यों का उपयोग भी हुआ।
समिति अध्यक्ष व महारुद्राभिषेक आचार्य श्री सुरेश जी शास्त्री ने बताया कि पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं महारुद्राभिषेक में भाग लेने वाले प्रत्येक यजमान दम्पति द्वारा अलग-अलग पार्थिव शिवलिंग अपने समक्ष रखकर सस्वर, सविधिक, बृहद रुद्र पाठ द्वारा शिव पूजन-अर्चन एवं अभिषेक किया गया। समिति के संयोजक अर्जुन सिंह राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में अवधेशाचार्य महाराज (गलता पीठ), सुदर्शनाचार्य महाराज (मंदिर श्री घाट के बालाजी), संत राघवाचार्य महाराज, संत अमरनाथ महाराज ने कार्यक्रम में पधारकर अपने आशीर्वाद से कार्यक्रम को और अधिक भक्‍तिमय बना दिया। कार्यक्रम में गोपाल मोदी, श्याम गुप्ता, सत्यप्रकाश वर्मा, सुमित खटोड़, श्याम गुप्ता, प्रमिल श्रीकांत पुरोहित, दीपक गोयल कुँजबिहारी शर्मा, अनिल खटोड़, श्री कालू प्रजापत, बालकिशन शर्मा, सुनील टांक, ओमप्रकाश, हरीश बागड़ी, श्री नवल सिंह सहित कार्यकर्ता बंधु कार्यक्रम की सफलता के लिए तन-मन से रात-दिन जुटे हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!