दर्जिनिया ताल में मगरमच्छ देखने पहुँच रहे हैं पर्यटक

अरविंद शर्मा / ब्यूरो चीफ नजर इंडिया 24
महराजगंज,निचलौल में नारायणी नदी के तट पर स्थित दर्जिनिया ताल में पर्यटक मगरमच्छ देखने के लिए पहुँच रहे हैं। यह ताल लगभग 500 से ज़्यादा मगरमच्छों का बसेरा है और जिला मुख्यालय से क़रीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
–
: सोहगी बरवां वन्यजीव प्रभाग
दर्जिनिया ताल सोहगी बरवां वन्यजीव अभयारण्य के अन्तर्गत निचलौल रेंज के बीच स्थित है,यह जगह पर्यटकों के लिए बेहद ख़ास बना हुआ है।यहाँ पर मगरमच्छों के अलावा नारायणी नदी में अठखेलियाँ करते डॉल्फिन,ऊदबिलाव,घड़ियाल सहित अन्य जलीय जीव भी देखने को मिल जाएँगे।
-: घुमने के लिए बेहतरीन समय
जो लोग दर्जिनिया ताल घूमने आना चाहते हैं,उनके लिए यह समय बेहद ख़ास रहेगा,वैसे तो यहाँ हर समय पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती है पर जनवरी से मार्च तक यह ताल पर्यटकों के भीड़ से भरा रहता है। इन दिनों मे ठंड के कारण धूप सेंकने के लिए मगरमच्छ ज़्यादातर समय ताल में निर्मित टीलों पर बैठे दिख जाते हैं।
मगरमच्छ प्रजनन केन्द्र
कल-कल करती नारायणी नदी की स्वच्छंद लहरें और घने जंगल के सुरम्य वादियों में बना यह ताल दर्जिनिया मगरमच्छ संरक्षण केंद्र के नाम से जाना जाता है, यहाँ पर मगरमच्छों के प्रजनन के लिए अनुकूल वातावरण होने के कारण प्रत्येक वर्ष इनकी संख्या काफ़ी तेज़ी से बढ़ रही है।
-: सुरक्षा व्यवस्था
हालाँकि, यहाँ पर सुरक्षा व्यवस्था का कोई ख़ास इंतज़ाम नहीं किया गया है, जो कि एक बड़ी चिंता का विषय है। फिर भी, यहाँ पर जाने वाले पर्यटकों के लिए यह एक अद्भुत अनुभव हो सकता है।