Uncategorized

गणतंत्र दिवस के मायने / डॉ संजीदा खानम शाहीन की कलम से

हमारा संविधान है सबसे आला
जिसका पूरी दुनिया में बोलबाला

बाबा साहेब अम्बेडकर ने देश के
कानून नियमो का किया निर्माण

गोरों को निकाल फेंका देश के
वीरों ने किया देश का पूर्ण उद्धार।

संविधान के नियम में अनुच्छेद
धाराएं,परंपराएं संस्कृति सब कुछ
लिखा है।
आलेख, शिलालेख में
अभिलेख में कला बहुउद्देशीय
योजनाएं और त्यौहार दर्शाया
गया है।

संविधान मे न्यायपालिका
नगरपालिका,कार्यपालिका
का बहुत महत्व बताया ।

हमारा संविधान सभी धर्मों के लिए है
एकता समानता का संदेश देता है।
भारत में एकता अखंडता का
पाठ पढ़ाता है।

संविधान बताता जीवन जीने
का संतुलन कैसे बने ये सिखाता।
संपूर्ण उद्देश्य अनुशासन प्रणाली
और नागरिकों के हितों की रक्षा
का दायित्व बताता।

नारी सशक्तिकरण पर बल देता ।
शिक्षा प्रणाली उच्च गुणवत्ता बताता।
उद्योग रोजगार के अवसर की योजना
उपलब्ध कराता।

जन समाज कल्याणकारी योजनाएं
हमारे संविधान में ही निर्मित है ।
ऐसा हमारा संविधान जिसे कहते
भारत महान विभिन्न संस्कृति की पहचान।

डॉ संजीदा खानम शाहीन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!