कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान” समारोह: महिला सशक्तिकरण की नई पहल

जयपुर। महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए समर्पित “वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया” द्वारा “कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान” समारोह का आयोजन 9 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया जा रहा है।
संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकन्या, सचिव उमा सोनी, संयोजक संतोष कुमार, राष्ट्रीय सामाजिक सलाहकार एडवोकेट सुदेश शर्मा की अनुशंसा, एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. माधुरी शर्मा (कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान), प्रदेश अध्यक्ष रेखा शर्मा (कन्या शिक्षा सहायता) तथा महासचिव डॉ. अंजलि सुनेजा की सहमति से यह आयोजन होगा।
मुख्य उद्देश्य
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है “कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान” को बढ़ावा देना, जो कि समाज में कन्या जन्म को सम्मान और गर्व का प्रतीक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके तहत:
1. 101 नवजात कन्याओं को कपड़े, खिलौने, नकद राशि और स्वाभिमान पत्र भेंट किए जाएंगे।
2. 20 वर्ष तक की कन्याओं और उनकी माताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
3. समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और पुरुषों को “समाज का गौरव” के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
सामाजिक सरोकार की पहल
इस आयोजन के माध्यम से “वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया” ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि “जिस घर में कन्या जन्म लेती है, वह घर और उसकी मां का सम्मान सबसे ऊंचा होता है।” इसके साथ ही, समाज में महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूकता फैलाने की दिशा में यह एक प्रभावी प्रयास है।
सफलतापूर्वक संचालित कार्यक्रम
पिछले वर्षों में फाउंडेशन ने “कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान” और “101 नारी शक्ति वंदन सम्मान” जैसे सफल कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इसके अलावा, फाउंडेशन ने गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों के लिए फ्री भोजन कैंप आयोजित कर अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाया है।
विशेष कार्यक्रम
फाउंडेशन कन्या शिक्षा सहायता, मजदूर दिवस, बाल दिवस, पुलिस स्मृति दिवस और घरेलू रोजगार के लिए भी कार्यरत है। इसके अंतर्गत जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार देकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जाता है।
समाज के प्रति संदेश
“कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान” कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव और जन जागरूकता का एक आदर्श उदाहरण है। इस प्रयास से कन्या जन्म, शिक्षा, और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
– रिपोर्ट: वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया