महिलाओं के सशक्तिकरण में विधिक भूमिका पर जागरूकता शिविर का आयोजन

आलोक अवस्थी / ब्यूरो चीफ नजर इंडिया 24
जयपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महानगर द्वितीय की ओर से महिला सदन, सांगानेर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पीएलवी विजय स्वामी ने महिलाओं के सशक्तिकरण में कानून की भूमिका पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने में विधिक प्रावधानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और उनकी रक्षा के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न और अन्य कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान महिला सदन में महिलाओं द्वारा किए जा रहे सिलाई-कढ़ाई, बुनाई, नृत्य और साक्षरता कार्यक्रमों की सराहना की गई। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने विधिक जागरूकता शिविर को उपयोगी बताते हुए इसे अपने जीवन में लाभदायक बताया।