Uncategorized

सर्व कल्याण सेवार्थ संस्थान ने मकर संक्रांति पर किया कंबल वितरण

 

जयपुर। सर्व कल्याण सेवार्थ संस्थान, झोटवाड़ा, जयपुर ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। संस्थान के संस्थापक सत्यनारायण जोशी, अध्यक्ष जीवनमल सोनी और सहकोषाध्यक्ष पूनम सोनी ने झारखंड महादेव मंदिर में दर्शन करने के बाद यह कार्यक्रम संपन्न किया।

झारखंड महादेव मंदिर के बाहर आयोजित इस कार्यक्रम में कई जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष जीवनमल सोनी ने कहा, “हर वर्ष की तरह इस बार भी कंबल वितरण करते हुए हृदय में अपार खुशी और संतोष का अनुभव हो रहा है। यह त्यौहार सभी के जीवन में शुभता और समृद्धि लाए, यही हमारी कामना है।”

संस्थान ने इस पहल के जरिए समाज के जरूरतमंद वर्ग को राहत प्रदान की और उन्हें त्योहार की खुशी में शामिल किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए यह संदेश दिया गया कि समाज सेवा से ही जीवन का सच्चा सुख और शांति प्राप्त होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!