Uncategorized

विश्व़ गुरु भारत महोत्सव – जागो हिन्दुस्तान का भव्य आयोजन

 

भारतीय संस्कृति, संविधान और लोकतंत्र को बचाना है हर दिल पर तिरंगा लहराना है कवि संदीप कपूर वक़्तनाम

नई दिल्ली। मैन ऑफ़ टाइम-विश्व़ सुरक्षा अभियान और अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना मंच के तत्वावधान में 140वां “विश्व़ गुरु भारत महोत्सव : जागो हिन्दुस्तान” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 26 जनवरी, शाम 5 बजे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर गूगल मीट के माध्यम से आयोजित हुआ। महोत्सव की अध्यक्षता संस्थापक-अध्यक्ष कवि संदीप कपूर वक़्तनाम ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ जय भारत – जय जगत उदघोष और गुरु वंदना से हुआ। संदीप कपूर वक़्तनाम ने अपने विशेष अंदाज में देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिनमें “मोहब्बत है वतन से” और “जागो हिन्दुस्तान” शामिल रहे।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
महोत्सव में कई प्रतिष्ठित अतिथि शामिल हुए:
डॉ. विजय कुमार मेहता (अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, न्यूयॉर्क, अमेरिका)
डॉ. विजय कुमार वर्मा (विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, बिहार-झारखंड प्रमुख)
कर्नल विकास मंडल (भारतीय थल सेना, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार)
डॉ. लाल थदानी (पूर्व मंत्री, राजस्थान सरकार)
डॉ. राजभूषण प्रसाद
वरिष्ठ पत्रकार जे. पी. शर्मा (नज़र इंडिया 24 के मुख्य संपादक)
कवि शिव कुमार प्रसाद (रेल मंत्रालय, भारत सरकार)
संध्या कपूर (महासचिव, समाजसेवी)
ब्रजेश कुमार प्रसाद गौरव, ई. अजीत कुमार सिंह, डॉ. कृष्णा सिंह, डॉ. तृप्ति कुमारी तान्या आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कवि सम्मेलन में गूंजे ओजस्वी स्वर
कार्यक्रम में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें कवियों ने अपने जोशीले काव्य पाठ से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कुछ प्रमुख प्रस्तुतियां:

अभय कुमार जागो देशवासियों जागो”

डॉ. कृष्णा सिंह – हमें नव भारत का निर्माण चाहिए”
डॉ. तृप्ति कुमारी तान्या देश की हिफाज़त में हम जुटे हैं तन-मन से हां, मोहब्बत है वतन से
डॉ. युगल सिंह आओ मिलकर प्यारा भारत देश बनाएं
शंभू शरण शरणागत – धनि हे हमहुं बनब किसनमा जागो हो किसनमा”
आयुष राज सब कहते हैं लोकतंत्र है
सोमदत्त मित्रा – रिपब्लिक डे पर अंग्रेजी कविता
ब्राह्मी कपूर भारत बस नाम नहीं, एक आंधी है
विश्व़ांगी कपूर मेरा देश रहे आज़ाद”

संस्कार और संस्कृति से जुड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम

सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुयश श्रेयस, राघव राघवेन्द्र, निधि कपूर, ध्रुवी कुमारी, प्रणय चौधरी ने गायन, अभिनय, भाषण और कविता पाठ के माध्यम से देशभक्ति का रंग जमाया।विश्व़ गुरु भारत गौरव सम्मान-2025″ से सम्मानित हुए विद्वान
सम्मान समारोह में कलाकार, साहित्यकार, पत्रकार और समाजसेवियों को “विश्व़ गुरु भारत गौरव सम्मान-2025” से सम्मानित किया गया।

भारतीय संस्कृति और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प
कवि संदीप कपूर वक़्तनाम ने अपने संबोधन में कहा, “विश्व़ गुरु भारत को महान विभूतियों ने तप और त्याग से संवारा है। हमें भारतीय संस्कृति, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूक रहना होगा। स्वयं जागना है, सबको जगाना है और हर दिल पर तिरंगा लहराना है।
अंत में डॉ. युगल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
दुनिया में पहला नाम हमारा, अनमोल अनोखी विरासत है।

आदर्श और संदेश का देश ये विश्व़ गुरु भारत है।।
– कवि संदीप कपूर वक़्तनाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!