मेहनत की कमाई // अमृत बिसारिया

मेहनत की कमाई वह धन है जिसे ईमानदारी, परिश्रम और समर्पण से अर्जित किया जाता है जो हमारे लिए सुखकारी होता है।
मेहनत की कमाई से किस्मत भी साथ देती है और कार्यों में सफलता मिलती है। इससे अपना एक अलग ही सुख और गौरव महसूस होता है जिससे दुख-दर्द भरा जीवन भी पावन बन जाता है।
मेहनत से कमाया गया धन केवल हमारी जरूरतें ही नहीं पूरी करता बल्कि मान सम्मान आत्मविश्वास को बढ़ाता है। किस्मत अप्रत्याशित होता है जिस पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं होता है। यह उत्प्रेरक के रूप में कार्य कर सकता है परन्तु बिना कड़ी मेहनत के केवल भाग्य के ऊपर निर्भर रहने से हमेशा उपलब्धियां प्राप्त नहीं होती है।
मेहनत की कमाई से हमें दूसरों की मदद करना और समाज में योगदान करने की प्रेरणा मिलती है। यह सच है रातों रात कोई सफल नहीं होता बल्कि प्रयासरत रहने से ही सफलता प्राप्त होती है ।
मेहनत की कमाई से जीवन में सच्ची खुशियां आती है और हम संतोष का अनुभव करते है जिससे ख़ुशी मिलती है और प्रसन्नचित्त रहते हैं।
अमृत बिसारिया