राजस्थान बजट 2025-26 को उपमहापौर पुनीत कर्णावट ने बताया ऐतिहासिक

जयपुर। जयपुर ग्रेटर के उपमहापौर पुनीत कर्णावट ने राजस्थान सरकार के बजट 2025-26 को प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिए ऐतिहासिक बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आर्थिक वृद्धि को तेज़ी से आगे बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं और किसानों के सशक्तीकरण को भी मजबूत करेगा।
राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का आधार
कर्णावट ने कहा कि यह बजट प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और राजस्थान की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2030 तक 350 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने की नींव रखेगा। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2025-26 में राजस्थान की सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) बढ़कर 19.89 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो जाएगी। उन्होंने इस विकासपरक और दूरदर्शी बजट के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया।
– रिपोर्ट, जयपुर