Uncategorized

भोलानाथ साहित्य एवं समाजसेवी संस्था द्वारा महिला दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

 

जयपुर, 9 मार्च 2025 – भोलानाथ साहित्य एवं समाजसेवी संस्था द्वारा महिला दिवस पर आयोजित भव्य कार्यक्रम मां ज्वाला माता मंदिर प्रांगण, न्यू लोहा मंडी (14 नं.) में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जयपुर की जानी-मानी काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट एवं साइको थैरेपिस्ट डॉ. अनामिका पापड़ीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
डॉ. अनामिका पापड़ीवाल ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, स्वयं को खुश रखना चाहिए और स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब महिलाएं स्वस्थ रहेंगी, तो परिवार और समाज भी स्वस्थ रहेगा उन्होंने संस्था की संस्थापिका ललिता भोला का उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ते हुए, दूसरों की भलाई के लिए काम किया जा सकता है। ललिता भोला आज एक प्रेरणा के रूप में समाज के सामने हैं।

काव्य पाठ से गूंजा मंच

 

 

कार्यक्रम में जयपुर की प्रतिष्ठित कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से महिलाओं को जागरूकता का संदेश दिया। काव्य पाठ करने वाली प्रमुख कवयित्रियां थीं –राजश्री गौतम, शारदा जेटली,विदिशा राय ,राजेश्वरी जोशी , शिबू मीणा, पूर्णिमा मंडल,अपर्णा श्रीवास्तव,रश्मि शर्मा, निधि चौहान, नम्रता शर्मा,सरोज चंद्रा पालीवाल व अन्य उपस्थित रहीं
इस दौरान नम्रता शर्मा के सशक्त संचालन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सम्मान समारोह

 

कार्यक्रम में समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से समाजसेविका शिमला सैनी,शिक्षिका एवं समाजसेवी अनिता शर्मा, शिक्षिका सोनम सिंह, शिक्षिका सुनीता यादव,शेल्फ एम्प्लॉई टेलरिंग बुटीक की प्रीति सैनी आदि

फागोत्सव में डूबा मंदिर प्रांगण

कार्यक्रम के अंत में भक्ति रस से सराबोर फागोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने आनंद लिया। इस दौरान रामकिशोर सैनी, शिमला सैनी एवं समस्त सैनी परिवार ने आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्ष ललिता भोला, उपाध्यक्ष सत्यरूपा तिवारी, विशेष सलाहकार सरोज चंद्रा पालीवाल, एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!