Uncategorized

जयपुर विश्वसनातन संघ ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, विष्णु दास महाराज बने राष्ट्रीय संरक्षक

 

जयपुर। जयपुर विश्वसनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा और महिला अध्यक्ष संगीता शर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए विष्णु दास जी महाराज (नागा) को संघ का राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया। इस अवसर पर विष्णु दास महाराज ने संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और जहां भी उनकी आवश्यकता होगी, वे सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी सनातन संघ के सदस्यों को आशीर्वाद भी दिया।

संरक्षक नियुक्ति के इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी भीम कुमार कुशवाहा (कोषाध्यक्ष), हनुमान स्वामी (उपाध्यक्ष), रुपेन्द्र शर्मा (संयुक्त सचिव), शंभू दयाल शर्मा (मुख्य सचिव) और डॉ. सन्तोष जैन उपस्थित रहे। सभी ने विष्णु दास महाराज का आशीर्वाद लिया और उन्हें संरक्षक बनने की बधाई दी।

संघ के इस विस्तार से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को और अधिक गति मिलेगी तथा संगठन को नई दिशा व ऊर्जा प्राप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!