Uncategorized

संक्षिप्त लेख: आधुनिक बनो सोच से…पालजीभाई राठौड़

 

पहले के जमाने में शिक्षा का प्रमाण बहुत कम था। रूढ़िवादिता घर कर गई थी। धर्म जाति के भेदभाव बढ़ गए थे। बेटा बेटी में भी भेदभाव रखते थे। स्त्री को घर की चार दीवारों में रहना पड़ता था।अब आधुनिक युग आ गया है। हमारी सोच को बदलना होगा। हमारी सोच छोटी होगी तो विचार भी छोटे होंगे। सकारात्मक सोच रखनी होगी।
पुराने रीति रिवाजों को बदलना पड़ेगा। समय बदलते रहते हैं समय के साथ चलना होगा।
आधुनिक समय में बेटा बेटी में कोई भेद न रखों बेटी को भी पढाओं।अपने संस्कारों को मत भूलो। कार्य कुशलता सुंदर रखो।हरदम नेक रास्ते पर चलो। नैतिकता के साथ जीना सीखो। रहन सहन से सालीन बनो। अश्लीलता से सदा दूर रहो। आत्मविश्वास के साथ अपने सिद्धांतों पर खड़े रहो, आत्मविश्वास ही सबसे पहले काम आएगा जिसके कारण ही हर जंग जमाने की जीत जाएगा।शिखर पर पहुंच जाओ फिर भी जमीन से जुड़े रहो। लाख पर्दे लगाकर भी अच्छे व्यक्तित्व की खुशबू को छुपा नहीं सकते और दुनिया का सबसे महंगा इत्र छिड़क कर भी बुरे किरदार की बदबू को रोक नहीं सकते। निज व्यक्तित्व को विनम्रता के सौरभ से सुरभित सदा बनाईएं, समंदर सम रहकर शांत गुणवत्ता की गहराइयों के गोताखोर बन जाइए।
अपने जीवन में सकारात्मक लाइए जैसे ही सोच बदलती हो वैसे ही शब्द बदलते हैं और शब्दों से आपकी पूरी जिंदगी वास्तविक बन जाती है। अपने विचारों को सकारात्मक रखकर चलना होगा।राह में लाख नकारात्मकता आएं पर डटे रहना। हिम्मत मत हारना। अपने हौसले बुलंद रखना। कार्य कुशलता सुंदर रखना और औरों की कभी उम्मीद मत रखना। इस जमाने में लड़ाई स्वयं लडनी पड़ती है। गैरों के भरोसे को सिर्फ धोखा ही मिलता है। इसलिए भरोसा रखो तुम अपने बाजुओं पर कामयाबी चुमेगी निश्चित ही तुम्हारे खुद के कदम पर।जीवन जितना सादा रहेगा तनाव उतना ही आघा रहेगा,योग करें या ना करें पर जरूरत पड़ने पर दूसरों का सहयोग जरुर करें।
दुनिया को बदलने वाले दुनियादारी में उलझ कर लाचार बन गए। खुद को बदलने वाले संसार के लिए अमूल्य उपहार बन गए। इसीलिए अपनी सोच को बदलकर आधुनिक बानो।

“संस्कार सौहार्द संस्कृति भारत की पहचान,
जो इनका पालन करें बनता वही महान।”

पालजी भाई राठोड़ ‘प्रेम’ सुरेंद्रनगर गुजरात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!