श्रीरामपुरी निवारू रोड पर धूमधाम से हुआ होलिका दहन, बच्चों ने निभाई अहम भूमिका

जयपुर, झोटवाड़ा। होली के पावन पर्व पर श्रीरामपुरी निवारू रोड में कॉलोनीवासियों ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन का आयोजन किया। इस शुभ अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
समारोह की विशेष बात यह रही कि इसमें बच्चा पार्टी का योगदान सराहनीय रहा। छोटे बच्चों ने पूरे जोश के साथ आयोजन में भाग लिया, जिससे समूचे माहौल में उमंग और ऊर्जा का संचार हुआ।
पंडित मूलचंद शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चार और वैदिक विधियों के साथ पूजन संपन्न कराया। इसके बाद समिति अध्यक्ष रणवीर सिंह द्वारा होलिका दहन की अग्नि प्रज्वलित की गई। इस पावन अनुष्ठान में कॉलोनी के सभी निवासी श्रद्धाभाव से सम्मिलित हुए और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।
होलिका दहन के उपरांत सभी आगंतुकों को प्रसाद वितरित किया गया और आपसी प्रेम व सौहार्द का परिचय देते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
यह आयोजन पूरे क्षेत्र में भाईचारे और प्रेम की मिसाल बनकर उभरा और सभी ने मिलकर होली मिलन का आनंद लिया।