Uncategorized

समेजा मंडल कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत करने का संकल्प

निष्क्रिय पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई, नए कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका

 

पुष्पा भाटी / नज़र इंडिया 24

रायसिंह नगर – श्रीगंगानगर। समेजा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज समेजा मंडल कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक हनी मार्केट समेजा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राकेश ठोलिया ने की, मंडल अध्यक्ष बीकर सिंह महिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष गोगा देवी नायक विधानसभा समन्वयक रामवीर रायका विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागतकिया गया राजवीर रायका, राकेश ठोलिया, गोगा देवी नायक, पवन देदड ब्लॉक अध्यक्ष राकेश ठोलिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को प्राथमिकता दी जाएगी और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती दी जाएगी।
विधानसभा समन्वयक रामवीर रायका ने कहा मंडल

बैठक के बाद मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसके बाद मंडल कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महिला कांग्रेस सेवदा जिला अध्यक्ष गोगा देवी नायक ने पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से पूरे समर्पण के साथ काम करने की अपील की। ब्लॉक अध्यक्ष राकेश ठोलिया ने कहा कि ग्राम, मंडल और ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों की हाजिरी दर्ज की गई और ।
बैठक में ये प्रमुख नेता रहे मौज परविंदर रोमाणा भूमि विकास आवंटन सलाहकार, राजेंद्र भुल्लर, मूलचंद सेन, गुरतेज सिंह ,बलकरण सिंह,ठो रामचंद्र, सतपाल , हरभजन सिंह, राजेंद्र गोदारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूती देने के लिए सभी पदाधिकारियों ने एकजुटता का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!