विश्व सनातन संघ राजस्थान की नई कार्यकारिणी घोषित, दिपेश चंदेल और उमेश सिंह राजपूत को अहम जिम्मेदारी

जयपुर। विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा, महिला अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव डॉ. राकेश वशिष्ठ, उपाध्यक्ष प्रभात शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जेपी शर्मा एवं संयुक्त सचिव शंभू दयाल शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह राठौड़ ने संघ की राजस्थान कार्यकारिणी का विस्तार किया।
नवीन नियुक्तियों के तहत उमेश सिंह राजपूत को प्रदेश मुख्य सचिव, दिपेश चंदेल को प्रदेश सचिव एवं मीडिया प्रभारी, तथा लक्ष्मी मेहरा को महिला प्रकोष्ठ जयपुर का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर दिपेश चंदेल, उमेश सिंह राजपूत और लक्ष्मी मेहरा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और संघ की नीतियों को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
संघ के सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त की कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए संगठन के उद्देश्यों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाएंगे।