Uncategorized
भक्ति — सरोज चन्द्रा पालीवाल

होली खेल रहे रघुनंदन माता सीता जी के संग।
होली खेल रहे रघुनंदन माता सीता जी के संग।
लक्ष्मण खेल रहे हैं उर्मिला के संग, भरत शत्रुघ्न खेल रहे माण्डवी श्रुत किर्ति संग।
होली खेल रहे रघुनंदन माता सीता जी के संग।
मात कौशल्या करें आरती
कैकयी नज़र उतारे,मात सुमित्रा ले रही बलैया, माता
जानकी के संग।
होली खेल रहे रघुनंदन माता सीता जी के संग।
हनुमंत चंवर डुला रहे, आशीष
दे रहे भगवंत माता जानकी के
संग।
सरोज देख रही है, खड़ी हुई है दंग, माता जानकी के संग।
होली खेल रहे, होली खेल रहे रघुनंदन माता सीता जी के संग, माता जानकी के संग।